.

बरदह : बलिया में ट्रेन से कट कर महिला ने चचेरे देवर संग दी जान,दोनों आजमगढ़ निवासी

आजमगढ़ /बलिया : आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कमरपुर निवासी महिला पूजा व दिलीप रिश्ते मे चचेरे देवर भाभी थे। पूजा का पति ललन पहले विदेश खाड़ी देश मे रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी तबीयत खराब होने पर वह मुंबई के भिवंडी मे रहकर अपना इलाज करा रहा है। वहीँ दिलीप इंटर पास कर क्षेत्र के एक कालेज से पालीटेक्निक कर रहा था। परिजनो ने बताया कि शनिवार की सुबह बैंक से पैसा निकालने के बहाने पूजा ठेकमा आयी थी किंतु शाम तक वापस नही लौटी उधर दिलीप भी अपने स्कूल गया पर शाम तक घर वापस नही आया। परिजन दोनो को ढूढ रहे थे कि रविवार की सुबह 4 बजे बलिया से फेफना थाने से फोन आया कि दोनो की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई है। परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतका पूजा के पास एक चार वर्ष की पुत्री है,उसका मायका जौनपुर जनपद मे था। मृतक युवक चार भाईयो मे तीसरे नंबर पर का है। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बलिया पुलिस ने दोनों शवो को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक शवों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हुई। मृत महिला का नाम पूजा चौहान (25) व युवक का नाम दिलीप चौहान(19) है। दोनों ही आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के कमहरपुर ग्राम के निवासी हैं। मृतक पूजा का विवाह सात साल पहले हुआ था।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment