अतरौलिया/आजमगढ़: अतरौलिया थाना क्षेत्र के नदवां(कोदई का पुरा) में घर के बाहर सो रहे व्यक्ति पर शनिवार की रात को सांड़ ने हमला कर दिया जिससें उसकी मौत हो गई। सुबह परिजन को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है की मृतक अवध राज 60 पुत्र बजरंगी अपने घर के सामने सो रहा था तभी उस पर अचानक एक साडं ने आकर हमला कर दिया जिससें मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया । अवधराज के एक पुत्र और दो पुत्री है। इस अत्प्रत्याशित घटना से गांव वालों में आतंक व्याप्त हो गया है की यह घटना किसी के साथ भी घट सकती है। कहा जा रहा है की छुट्टा पशुओं के बारे में कई बार लोगो ने शिकायत किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट का इन्तजार कर रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment