आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर के पास रविवार को सुबह लगभग 10 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर सवार 02 वर्षीय मासूम बालक अपने मामा की गोद से छटक कर ट्रक के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी कुचल कर मौत हो गई। जबकि पिता,मामा और मेमेरा भाई मामूली चोट खा बाल-बाल बच गए । बताया गया की घर पर लड़की की शादी थी और खरीददारी के लिए एक ही स्कूटी पर सवार हो यह लोग बाजार आ रहे थे। सिधारी थाने के सरदारपुर राजपूत गांव निवासी मो. अरशद की भतीजी की शादी पर रविवार को शाम तक बारात आने वाली थी। जिसके लिए अरशद परिवार समेत 02 दिन पहले ही मुंबई से घर आये थे। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे मो.अरशद स्कूटी से शहर में सामान खरीदने के लिए आ रहा था। स्कूटी पर उसका दो साल का पुत्र अरहम पीछे बैठे अपने मामा सद्दाम के गोद में बैठा था। जबकि अरहम का तीन वर्षीय ममेरा भाई स्कूटी में आगे खड़ा था। स्कूटी अरशद चला रहा था। सिधारी थाने के सम्मोपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से ट्रक आ रहा था जिसे ओवर टेक कर एक बोलेरो वाहन आगे बढ़ गया। बोलेरो को सामने पाते ही स्कूटी चालक मो.अरशद ने एकाएक ब्रेक मार दिया । दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से ब्रेक मारते ही मामा की गोद में बैठा अरहम छटक कर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और कुचल कर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पिता और मामा भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। वे मृत बच्चे को लेकर घर चले गए। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे कर अंतिम संस्कार कर दिया।
Blogger Comment
Facebook Comment