.

सिधारी : आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त,आक्रोशित लोगों को अधिकारियों ने शांत कराया

आजमगढ़ : जनपद में डॉ आंबेडकर प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी जारी है, सिधारी क्षेत्र के छतवारा मोड़ के पास लगी डा. भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा को गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को सुबह जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार छतवारा मोड़ के पास डा. आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा लगी हुई है। गुरुवार की रात को किन्ही अराजकतत्वों ने उक्त प्रतिमा की अंगुली को तोड़ दिया। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब लोगों को हुई तो शंकर राम गौतम व टेऊखर के प्रधान मोतीराम, बाबूराम समेत काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वे प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की घटना से आक्रोशित हो गए और चक्काजाम करने की तैयारी शुरू कर दिए। सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह , सीओ सिटी अजय कुमार के साथ ही नवागत थानाध्यक्ष सिधारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। सिधारी थानाध्यक्ष ने प्रतिमा की क्षतिग्रस्त अंगुली को जोड़वा दिया। उन्होंने अराजकतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment