आजमगढ़: मिर्जापुर के चुनार स्थित डॉ.सविता मेमोरियल अकादेमी में सम्पन्न हुई सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल स्पर्धा का राज्य स्तरीय आयोजन 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चला। इस स्पर्धा में प्रदेश की 39 स्कूलो की टीमों ने प्रतिभाग लिया । जिसमे सराय के कोटिला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के वॉलीबॉल टीम के सदस्यों ने ट्राफी पर कब्जा किया। जिसमें सेमीफाइनल राउंड में सनबीम जौनपुर को हराकर पांच सेट के मैच में तीसरे,चौथे ओर पांचवे सेट में जीत हासिल की। टूनार्मेंट के फाइनल में डालिम्स सनबीम रोहनिया को पांच सेट के मैच में से हराकर एपीएस ने ट्राफी अपने नाम कर ली। इस उल्लेखनीय सफलता पर स्कूल प्रबंधक,सह प्रबंधक,प्रधानाचार्या एवं सह संयोजिका ऋचा मिश्रा ने टीम के प्रतिभावान सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल संस्थापक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की आगे आयोजित टूनार्मेंट में हमें फिर से ट्राफी अपने नाम करनी है। स्कूल प्रधानाचार्या हुमा वसीम ने विजेता टीम के सदस्यों सहित अन्य छात्रों को मेडल एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया और कहा कि ये बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं जो आगे स्कूल एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
Blogger Comment
Facebook Comment