.

सभासद पर प्रभारी ईओ से मारपीट का आरोप लगा नपा कर्मियों ने कार्यवाही के लिए किया प्रदर्शन

आजमगढ़ : नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के कार्यालय में घुसकर सभासद व उनके समर्थकों पर शुक्रवार को नपा के प्रभारी ईओ को मारने पीटने का व तोड़-फोड़ करने का आरोप लगाया गया है । इस घटना से आक्रोशित नपा कर्मियों ने देर शाम नपा कार्यालय परिसर में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। नपा कर्मियों ने सभासद समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। वहीं सभासद ने भी अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।
नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में कार्यवाहक सफाई निरीक्षक हरिश्चंद यादव प्रभारी ईओ के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। प्रभारी ईओ का कहना है कि शहर के बदरका वार्ड के सभासद तारिक फैसल ने अपने मुहल्ले में सफाई कराने के लिए शुक्रवार को दोपहर को उन्हें फोन किया। सफाई न होने पर वे अपने बाजबहादुर वार्ड के सभासद पुत्र अजीजुर्रहमान व एक अन्य अज्ञात के साथ शुक्रवार की शाम को लगभग साढ़े तीन बजे उनके कार्यालय में आए। कार्यालय में घुसते ही आरोपित उन्हें पकड़ कर मारने लगे। प्रतिरोध करने पर कार्यालय में रखा कुर्सी मेज तोड़ दिया और पत्रावली फाड़कर फेक दिया। वहीँ इस घटना की जानकारी जब नपा कर्मियों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। आक्रोशित नपा कर्मियों ने कार्यालय परिसर में शाम को धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। चेतावनी दिया कि अगर तीन दिन के अंदर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कार्य का बहिष्कार कर शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप कर देंगे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment