आजमगढ़ : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल यादव ने कहा कि मोर्चा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए मोर्चा में 45 छोटे-बड़े दलों को शामिल किए जाने की बात चल रही है। आजमगढ़ में मोर्चा का सबसे मजबूत प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। . समाजवादी सेकुलर मोर्चा के मुखिया शिवपाल यादव सगड़ी तहसील के करसौली मालटारी गांव में शनिवार को शिक्षाविद स्व.कुबेर मिश्र के त्रयोदशाह कार्यक्रम में रात लगभग साढ़े आठ बजे पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने स्व.कुबेर मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बात-चीत में उन्होंने कहा कि केंद्र की अगली सरकार बिना सेकुलर मोर्चा के सहयोग से नहीं बन सकती है। मोर्चा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्व.चौधरी चरण सिंह के विचाराधारा जुड़े छोटे-बड़े 45 दलों का समर्थन मिल रहा है। शीघ्र ही सभी दलों को मिला कर महागठबंधन की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव को मोर्चा में लाने का प्रयास जारी है। नेता जी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, मोर्चा समर्थन करेगा। गांधी और चौधरी चरण सिंह के विचाराधारा के लोग अपने आप को समाजवादी पार्टी में अपमानित महसूस कर रहे थे। ऐसे में मजबूर होकर सेकुलर मोर्चा का गठन करना पड़ा। . मौके पर सपा के पूर्व विधायक/ सेकुलर मोर्चा के मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव, मोर्चा जिला अध्यक्ष रामप्यारे यादव, प्रवक्ता दीपक मिश्रा, अभिषेक सिंह आसू, हर्षवर्धन अग्रवाल, सपा महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह,धीरेंद्र यादव, फूलचंद्र यादव, मो.रिजवान अहमद,सहजाद अब्दुल्ला, जिला पंचायत सदस्य सूर्यभान यादव आदि रहे। .
Blogger Comment
Facebook Comment