.

गोपालपुर : जब तक मेरे शरीर में सांस रहेगी तब तक किसानो के साथ रहूँगा -विधायक नफीस अहमद

बिलरियागंज : आजमगढ़ :: बिलरियागंज के इस्माइलपुर गोरिया की बाग में शनिवार को सपा द्वारा एक दिवसीय बूथ सम्मेलन विधानसभा गोपालपुर में आयोजित किया गया है जिसका संचालन डाक्टर हरिराम यादव ने किया व मुख्य अतिथि बलराम यादव राष्ट्रीय महासचिव सपा रहे। कार्यक्रम का उद्धाटन शैलेन्द्र उर्फ ललई यादव ने किया। ललई यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बुथ कमेटी बैठक कर लोगों को जानकारी दी उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जो है वह जाति धर्म पर राजनीति कर रही है । यह बैठक सभी लोगों की है। हम सभी अखिलेश यादव के सपनो को साकार करेगे उन्होंने कहा कि अगर जाति धर्म के आधार पर रहेंगे तो बट जाएंगे , वहीँ अगर साथ रहोगे तो आपको बहकाने भाजपा के कुछ बहुरुपिया आयेगे, आप उनसे दूर रहें। अगर आप लोग एक जुट होकर चलेगे तो भाजपा से टकरा कर सपा सरकार आगे होगी और अखिलेश यादव मे वो ताकत है जो योगी मोदी को रोक सकती है। गन्ने व धान की रोपाई मत करो सुगर हो जायेगी और जब बंदर परेशान करे तो हनुमान चालीसा का पाठ करें ऐसे बयान देने वाले मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को हटाना होगा। वहीं गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने कहा कि जब तक मेरे शरीर में सांस रहेगी तब तक किसानो के साथ रहूँगा। किसानो पर लाठी चलने वालों के साथ हमारी जंग छिड़ गई है। उन्होनें कहा की भाजपा ने हिन्दुस्तान के नौजवानों से झूठ बोला है और हमारी माता बहनो से झूठ बोला। इस सरकार में माता बहनो की इज्जत सड़कों पर नीलम होती है ऐसे कायर्रता पूर्ण कार्यो के बाद भी भाजपा सरकार देखती रह जाती है ।समाजवादी पार्टी लोहिया के सपनो को पूरा करने के लिए संकल्पित है । नफीस ने दावा किया की देश की राजनीति में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव का नाम सुनहरे अक्षरों मे लिखा जायेगा । सपा सरकार में समाजवादी पेंशन,वृद्धा पेंशन व बेरोजगारी पेंशन मिलती थी। योगी सरकार ने उसे भी खत्म कर दिया । यही है भाजपा सरकार जो काम कम करती है और नाम ज्यादा । सभा में उपस्थित राकेश यादव एम् एल सी ,आरिफ अहमद ,जावेद अहमद, राम दुलारे राजभर, राम आसरे विश्वकर्मा, वसीम अहमद विजय यादव राजेश पासवान हवलदार यादव, संग्राम यादव बबिता चौहान, शशिकला ,कमलेश यादव ,श्याम नारायण यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment