.

शारदीय नवरात्र: जिले भर में देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, घर घर कलश स्थापना


आजमगढ़ : शारदीय नवरात्र के पहले दिन बुधवार को जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मंदिर पर भोर से ही पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। नवरात्र पर घंट-घड़ियाल की धुन से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया है। घर घर कलश स्थापना कर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया गया है। मां दुर्गा की एक झलक पाकर भक्त निहाल हो जा रहे हैं। नवरात्रि के प्रथम दिन देवी शैलपुत्री की पूजा हुई। वहीँ जनपद में कुछ स्थानों पर आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिनके कपाट पहले दिन ही दर्शन को खोले गए । इस दौरान न सिर्फ भव्य पंडाल बनाए गए हैं बल्कि पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने का प्रयत्न किया गया है। आगामी अष्टमी के दिन तक सभी पूजा पंडालों में इनकी स्थापना हो जाएगी। नवरात्र को लेकर शहर के मुख्य चौक पर स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। यहां पूजन-अर्चन करने वालों का तांता लगा रहा। दिन में 11 बजे के बाद स्थिति कुछ काबू में हुई। यहां भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस तैनात की गई थी। पुलिस यहां आने वाले हर श्रद्धालुओं पर नजर रखे हुई थी। यहां मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मां की एक झलक पाकर भक्त निहाल हो गए। इसके अलावा रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर भी नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। निजामाबाद के मां शीतला धाम पर भी श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। यहां सुबह से ही लोगों की लाइन लगी रही। इसी के साथ नौ दिन के व्रत का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। बाजारों में पूजा सामग्री व फलों की बिक्री का भाव भी आसमान छू रहा है। सज गई प्रसाद सामग्री की दुकानें


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment