.

आजमगढ़ : महराजगंज : गर्भवती हुई किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में एक गिरफ्तार

आजमगढ़ : महराजगंज थाने के एक गांव में चार माह पूर्व एक युवक ने 15 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म किया था । अब पीड़िता चार माह की गर्भवती है। आरोपी युवक ने किसी से उसका नाम बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। मामला खुलने पर किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
महराजगंज थाने के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी को उसी के गांव के ही 20 वर्षीय युवक प्रेम जाल में फंसा कर चार माह पूर्व गांव के सीवान में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को गर्भ ठहर गया। लोकलाज के भय से किशोरी परिजन से भी घटना को छिपाती रही। इधर चार माह का गर्भ हो जाने पर परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला युवक उसे धमकी देता है। इस पर परिजनों ने किशोरी को लेकर मंगलवार को महराजगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात में मुकदमा दर्ज किया। महराजगंज थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि बलात्कार के आरोप में मिथलेश को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही पीड़िता किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।  


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment