आजमगढ़: श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रसेन महराज की 5142 वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान अग्रवाल समाज की माहिलाओं और अग्रसेन कन्या डिग्री कालेज और इंटर कालेज की छात्राओं और शिक्षकों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान लगाये गये जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। गुरूवार को डिग्री कालेज में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा। अग्रवाल समाज के लोगों ने बुधवार की सुबह 8 बजे नगरपालिका स्थित अग्रसेन चौराहे पर पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यापर्ण और पूजन अर्चन किया। इसके बाद बाल दास ट्रस्ट मंदिर गुरूटोला, डिग्री कालेज, अग्रवाल धर्मशाला, इंटर कालेज में हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अपराह्न दो बजे अग्रसेन डिग्री कालेज से महिला मंडल, कालेज की छात्राओं और अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी। जो इंटर कालेज से निकल कर मातबरगंज, नगरपालिका चौराहा, चौक, पुरानी सब्जी मंडी, कटरा आदि क्षेत्रों से होते हुए डिग्री कालेज में पहुंचकर संपन्न हुई। अग्रसेन डिग्री कालेज की प्राचार्या डा. निशा यादव ने बताया कि गुरूवार की शाम पांच बजे डिग्री कालेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारिया पूरी हो गयी है। इस दौरान श्री अग्रवाल न्याय ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, अग्रसेन डिग्री कालेज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, इंटर कालेज के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल , मनीष रत्न अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment