आज़मगढ़ : जिले में विश्वविद्यालय की मांग पर अब पूरा जनपद आंदोलित हो चुका है गुरुवार को जनपद के सभी 22 ब्लाकों पर एक साथ विश्वविद्यालय की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।ठेकमा ब्लॉक मुख्यालय पर संध्या सिंह और दीपक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने जबरदस्त प्रदर्शन व नारेबाजी की तथा बी0डी0ओ0 को ज्ञापन सौंपा। इसी प्रकार मार्टीनगंज ब्लॉक पर कमला सिंह, लालगंज ब्लॉक पर सरोज सिंह, विक्रांत गुप्ता व नीरज सिंह, कोयलसा ब्लॉक पर डॉ0 मदन मोहन श्रीवास्तव व अमित सिंह, जहानागज ब्लॉक पर आलोक सिंह, मेंहनगर ब्लॉक पर शैलेन्द्र सिंह बादल, पल्हना ब्लॉक पर कौशल सिंह पप्पू , तरवां ब्लॉक पर अनुराग तिवारी, रानी की सराय ब्लॉक पर राघवेंद्र सिंह राजू, जूही श्रीवास्तव, शैलेष राय व विश्वजीत सिंह, सठीयाव ब्लॉक पर रामअवध यादव, पल्हनी ब्लॉक पर अनीता द्विवेदी, पूनम सिंह व सरोज गिरी, अज़मतगढ़ ब्लॉक पर कृष्णा रस्तोगी ,अतरौलिया ब्लॉक पर आनंद तिवारी छोटू, महराजगंज ब्लॉक पर दिवाकर तिवारी, मिर्जापुर ब्लॉक पर प्रियम पाठक, तहबरपुर ब्लॉक पर प्रेमसागर राय, पवई ब्लॉक पर हिमांशु सिंह शानू, अहरौला ब्लॉक पर अम्बिका सिंह, फूलपुर ब्लॉक पर आलोक सिंह, मुमताज़ मंसूरी, महेंद्र दुबे, जे0पी0यादव व विनय प्रसून श्रीवास्तव, हरैया ब्लॉक पर हरिशंकर सिंह और मुहम्मद पुर ब्लॉक पर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आज़मगढ़ में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर जबरदस्त धरना- प्रदर्शन व नारेबाजी की तथा ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय के लिए धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता पर कार्यक्रम प्रभारी व विश्वविद्यालय अभियान के संचालक राकेश गांधी ने सभी तहसील व ब्लॉक प्रभारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब यह अभियान पूरे जनपद का बन चुका है और प्रत्येक जनपदवासी इसकी अगुवाई कर रहा है। सरकार को अब आज़मगढ़ में विश्वविद्यालय देना ही होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment