.

विद्युत उपकेन्द्र हाफिजपुर के फीडर से आपूर्ति 13 व 14 अक्टूबर को दिन में 10 से 03 बजे तक बाधित रहेगी

आजमगढ़ 12 अक्टूबर 2018-- अधिशासी अभियन्ता ए0के0 यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विद्युत 220के0वी0 उपकेन्द्र, हाफिजपुर आजमगढ़ पर 132के0वी0 कोयलसा एवं फूलपुर के जैक-बस पर अति आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु 220के0वी0 उपकेन्द्र आजमगढ़ से निर्गत 132के0वी0 एवं 33के0वी0 फीडर से पोषित सभी उपकेन्द्रों की विद्युत आपूर्ति दिनांक 13 अक्टूबर एवं 14 अक्टूबर 2018 को सुबह 10.00 बजे से सायं 15.00 बजे तक जनपद आजमगढ़ के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होने समस्त जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment