.

मंदिर के रास्ते पर बहा रहे हैं घरों का गन्दा पानी,आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया

आजमगढ़। शहर से सटे मुंडा गांव में हनुमान मंदिर को जाने वाले मार्ग पर गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती नाली का पानी बहाया जा रहा है। गंदा पानी सड़क पर लगने से स्कूली बच्चे, राहगीर व मोटर साईकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। साथ ही पूजा अर्चना करने हनुमान मंदिर जाने वाले लोगों को भी इसी कीचड़ युक्त रास्ते से ही गुजरना पड़ रहा है। सड़क पर बह रहे घरों के नाली के पानी के विराधे में शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा जाने वाले मार्ग पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गांव की प्रधान शारदा देवी ने कहाकि हनुमान मंदिर जाने वाली इस मार्ग पर पिछले कई वर्षों से गांव के ही रहने वाले सूर्यनाथ मौर्या, विंध्यांचल मौर्य आदि के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बहाया जाता है। इस मामले को कई बार उपजिलाधिकारी सदर को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। ग्राम प्रधान ने कहाकि सरकारी नाली की भूमि पर मकान बना लिया गया है। जिसके कारण जल निकासी की व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी सड़क पर बहने से राहगीर, स्कूली बच्चों का आने-जाने में काफी परेशानी होती है। हनुमान मंदिर पर दर्शन-पूजन करने जाने वाले लोगां को भी पहले इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिले के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि सड़क पर बहने वाले गंदी पानी को तत्काल बंद नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर विद्या पाठक, सुमन, प्रवीण, पिंटू, सुनील, अंजू, शिवप्रसाद, कृपा चौहान, राजू चौहान, किरन, संतोष, अनिल, सुषमा, अरविन्द, पंकज राय, डब्बू राय, सुबाष राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment