.

जहानागंज:: दबंग कर रहे भूमि पर कब्ज़ा,महिला ने डीएम व एसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़: प्रदेश सरकार ने  भू माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए भले ही एंटी भू-माफिया का गठन कर दिये हो लेकिन जनपद में यह कितनी प्रभावी है इसका जीता जागता उदाहरण जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव में देखने को मिला। जहां एक महिला ने आरोप लगाया है की उसके द्वारा क्रय की गई जमीन पर भू-माफियाओं ने अपने दबंगई से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दबंगों से पीड़ित महिला ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा और उक्त भू माफियाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया।
जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी निवासिनी पीड़िता सरोज जायसवाल ने गांव के ही निवासिनी प्रीति सिंह पत्नी भानु प्रताप सिंह से 5.65 कड़ी भूमि बीते 2 सितंबर को बैनामा कराया। सहायक चकबंदी अधिकारी जहानागंज के आदेश के बाद विक्रेता प्रीति का नाम खारिज करके सरोज जायसवाल का नाम दर्ज कर दिया गया। उस दौरान पीड़िता की माली हालात ठीक ना होने से वह अपना कार्य शुरू नहीं कर सकी थी। इसी बीच गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग भू-माफियाओं ने 11 अक्टूबर को बैनामा भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस पर पीड़िता ने जब उनका विरोध किया तो वह जान माल की धमकी देने लगे। भू-माफियाओं के दबंगई से परेशान होकर पीड़िता ने एसपी और डीएम से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा और मामले की जांच कर उक्त भू-माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग किया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment