.

तमसा महाअभियान : वृक्षारोपण, सफाई के साथ नदी किनारे शौच बंद कराने पर हुई चर्चा

आजमगढ़ 12 अक्टूबर 2018-- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी के मार्ग निर्देशन में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा तमसा स्वच्छता, सफाई एवं पौधारोपण महाअभियान के 132वां दिन पर ठंडी सड़क के सामने शंकरी घाट, पीपल के पेड़ का गणेश घाट और नरौली पुल तक शंकरी घाट कमेटी के साथ तमसा परिवार ने बृहद रूप से पौधारोपण किया। इस दौरान तमसा सेवियों ने नदी किनारे खुले में शौच रोकने पर चर्चा की , यह तय किया गया की कुछ जिम्मेदार लोगों को स्थानीय निवासियों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए वार्ता कर प्रेरित करना होगा।
इस अवसर पर शंकरी घाट कमेटी और बेटा बेटी संस्थान के राम लखन, प्रदीप चैधरी, गणेश साहनी, विश्वजीत निषाद, सुदर्शन निषाद, आकाश निषाद, ओमकार निषाद, महादेव निषाद, अनिल, सनी, हिमालय निषाद, सत्यम निषाद, रोहित साहनी, सागर चैधरी, राहुल निषाद, निखिल निषाद, गौरीशंकर घाट से विशाल वर्मा, अनूप मौर्य, संजय निषाद, मोहटी घाट से सुधाकर यादव, पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान के सचिव संचालक अरविंद चित्रांश, शिवानी प्रिंटर्स नित्यानंद, शैलेश कुमार, समाजसेवी नंदकुमार बरनवाल, तेज बहादुर सिंह, रितेश गोयल, नगर पालिका से रविंद्र, जितेंद्र आदि बहुत लोग उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment