सगड़ी/आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के चंगईपुर ग्राम सभा में मुख्यमंत्री पोर्टल पर आॅनलाइन आवास की शिकायत करने पर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी के सत्यापन के दौरान ही पक्ष विपक्ष आपस में उलझ गये। जानकारी के अनुसार आॅनलाइन मुख्यमंत्री पोर्टल पर हरवंश सिंह पुत्र जनार्दन सिंह द्वारा चंगइपुर ग्राम सभा में कुल 59 आवास मिले हुए थे,जिस पर अपात्र को आवास देने के साथ आवास के नाम पर धन उगाही का आरोप लगाया गया था। जिस पर जिला परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर एडीओ पंचायत जेपी सिंह के साथ जेई नागेंद्र,सचिव पीएन सिंह,प्रदीप उपाध्याय,मदन लाल सहित अन्य लोग कुल 59 आवासों में से ग्रामीणों के समक्ष आरोपित धनीराम,श्यामलाल लीलावती,हबीबुल्लाह,इसरार जमील सहित दर्जनों आवास का सत्यापन कर रहे थे। आवास जिन व्यक्तियों को बने थे उनसे पूछा जा रहा था कि आवास हेतु आपसे पैसा लिया गया है कि नहीं जिस पर उन लोगों ने किसी भी प्रकार का पैसा देने से इनकार किया। इस बात पर पक्ष विपक्ष दोनों आपस में भिड़ गए जिसमें वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव कुमार व ग्राम प्रधान चंद्र शेखर सिंह के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच जांच अधिकारी सत्यापन बंद कर निकल गए व दोनों पक्षों में हल्की झड़प हुई। जिसके उपरांत दोनों पक्ष जीयनपुर थाने पर पहुंचे।
Blogger Comment
Facebook Comment