.

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले से खफा हो केंद्र सरकार का फूंका पुतला

आजमगढ़ : गुजरात प्रान्त में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के विरोध में निषाद पार्टी व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को शारदा चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए ।निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के जिलाध्यक्ष मुखराम निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी की सरकार में बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं मिलने के कारण वे पलायन कर रहे हैं। वहीं गुजरात जैसे राज्य में उन पर हमला किया जा रहा है। इस पर सरकार मौन है। जब तक सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं देती है, तब तक ऐसे ही घटनाएं बढ़ती ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जनता से किए गए वादों को भूल गई है, लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जनता अब जाग चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रदर्शन करने वालों में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सपना निषाद, पवन निषाद, राजन ¨सह, सुधीर निषाद, राजकुमार निषाद, मोनू निषाद, उत्तम निषाद, संजय निषाद व बदामी देवी आदि उपस्थित थीं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment