.

मुहम्मदपुर:ग्राम गोठांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप घोटालों की जांच की मांग की

आजमगढ़ : ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत गोठाव के ग्रामीणों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता को ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन में ग्रामीणों ने लिखा है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के मिलीभगत से घोटाले पर घोटाले किए गए हैं जिसकी जांच कराना आवश्यक है ।  ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में गठन से लेकर अभी तक किसी बिंदु पर खुली बैठक नहीं हुई। वहीं ग्राम सभा में आवास आवंटन में काफी अनियमितता की गई । चौदहवां वित्त आयोग से व मनरेगा से जो भी कार्य कराया गया उसमें बहुत अनियमितता की गई प्रधान व सेक्रेटरी के द्वारा तमाम प्रकार का भ्रष्टाचार किया गया है जिसकी किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराया जाना अत्यंत आवश्यक है। यह भी आरोप लगाया गया है कि जो भी आवास आवंटित किया गया है उसकी सूची उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिसे उपलब्ध कराया जाए। वर्ष 2016 - 17 , 2017 - 18 में जो भी कार्य राज्य वित्त व मनरेगा से कराया गया है उसकी सूची उपलब्ध कराकर उसकी जांच कराई जाय। ज्ञापन देने वालो में वशिष्ठ नारायण सिंह ,रमाशंकर सिंह ,श्याम कन्हैया,अविनाश सिंह ,सूर्यभान सिंह सूरज, अविनाश , अतुल यादव, मनीष पाठक , गणेश यादव, शक्ति सिंह,मोनू, राम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनो ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं खंड विकास अधिकारी मुहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता ने कहा कि आपकी बातों को आगे बढ़ाया जाएगा। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment