.

अतरौलिया: समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

अतरौलिया/आजमगढ़: समाजवादी सेकुलर मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव के अध्यक्ष बनने के बाद आगमन पर अंबेडकर नगर-आजमगढ़ की सीमा स्थित अमडी मोड़ पर उनके समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बता दे कि लखनऊ से अपने गृह क्षेत्र आते समय अमडी मोड़ पर सैकड़ो लोगों ने पहुच कर फूल माला पहना कर रामप्यारे यादव का स्वागत किया। उनका काफिला लोहरा,तेजापुर होते हुए मदियापार पार मोड़ पर पहुँचा जहाँ स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फूलचंद यादव सेकुलर मोर्चा फैजाबाद मंडल प्रभारी,संतोष, भानु प्रताप सिंह, सीता राम,राजू प्राधान,विनोद यादव,ज्ञानधानी यादव आदि लोग मौजूद थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment