.

फूलपुर:अवैध शराब बिक्री में लिप्त युवक सिपाही को धक्का दे हुआ फरार,बाइक में मिली शराब

शिकायत करने वाले शराब ठेके की सेल्समैंन को घर पर चढ़ धमका रहा था आरोपी   

फूलपुर/आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र के खुरासन मोड़ के समीप देशी शराब की दुकान के पास अवैध रुप से शराब बेचने वाले एक युवक की शिकायत ठेके पर तैनात सेल्स मैन सन्तोष जायसवाल ने बीते दिनों स्थानीय कोतवाली मे की थी। जिससे खार खाये युवक ने बदला लेने की भावना से मंगलवार की शाम पाँच बजे के करीब सेल्स मैन के घर के पास सेल्स मैन से हाथापाई कर गाली व धमकी देते हुए भाग गया। जिसकी शिकायत सेल्स मैन ने तुरन्त डायल 100 पुलिस को दी। हरकत में आई डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित सेल्स मैन को लेकर आरोपी युवक को खोजना शुरू कर दिया । काफी खोज बीन के बाद युवक को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने पकड़ लिया पर युवक ने अचानक पुलिस कर्मी को धक्का देते हुये अपनी मोटर सायकिल छोड़ भाग गया। अचानक धक्का लगने से सिपाही को हल्की चोटें भी आई। पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे मे लेते हुये कोतवाली मे लाकर उसकी डिग्गी खोली तो उसमे शराब से भरी शीशी व कई ढक्कन बरामद हुए । फूलपुर कोतवाल नागेश उपाध्याय ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए बताया की फरार आरोपी जो अशोक यादव पुत्र बाबूराम कोतवाली क्षेत्र के उदपुर ग्राम निवासी है चिन्हित है उसकी गाड़ी को सीज कर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस टीम दबीश दे रही है।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment