.

दो थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के अदेश पर धारा 82 की कार्रवाई

गंभीरपुर : आज़मगढ़ : न्यायालय से फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के अदेश पर धारा 82 की कार्रवाई दो थाना क्षेत्र में की गयी। नाटिस चस्पा  कर डुग्गी पीट कर मुनादी करायी गयी। मुहम्मदपुर संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार अभियुक्तों के खिलाफ अदालत के आदेश पर धारा 82 की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने अदालत के आदेश के क्रम में फरार अभियुक्तों के खिलाफ गांव में मुनादी करवा कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। 10 जून को क्षेत्र के खरेला निवासी बन बिहारी मिश्रा कि रोहुआ मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव के ही चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। एक अरोपी त्रिपुरारी मिश्रा की गिरफ्तारी हो पाई थी बाकी तीन आरोपी संतोष व प्रमोद पुत्रगण त्रिपुरारी व विद्या शंकर उर्फ मिंटू फरार चल रहे थे। वहीँ बिलरियागंज में चंदौली जनपद के बलुआ थाना के एसआई राकेश सिंह रविवार की शाम क्षेत्र के शीतलपुर गांव पहुंचे। धेखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अमर बहादुर सिंह के  घर पर नोटिस चस्पा की गयी। इस अवसर पर बिलरियागंज के एसआई हृदया नन्द पाठक भी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment