.

दीदारगंज : ट्रैक्टर व बोलेरो में टक्कर, वृद्ध की हुई मौत

दीदारगंज : आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद बखरा गांव के समीप सोमवार की देर शाम ट्रैक्टर व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के पुष्पनगर चकिया ग्राम निवासी विश्वनाथ पुत्र स्व. अंतु का बड़ा पुत्र नंदलाल उर्फ नंदू राम विदेश रहकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह सोमवार को विदेश से घर वापस आ रहा था। उसे लेने के लिए विश्वनाथ बोलेरो से अपने परिवार के दो बच्चों के साथ वाराणसी जिले के बाबतपुर एयरपोर्ट गए थे। उधर से वे नंदलाल को लेकर देरशाम घर वापस लौट रहे थे। वह क्षेत्र के हैदराबाद बखरा गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पुष्पनगर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से उनके वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बोलेरो से बाहर निकाल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां उनका उपचार चल रहा है वहीं भीड़ जुटता देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक पुत्री व चार पुत्र बताए गए हैं। मृतक विश्वनाथ की पत्नी श्यामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है, लेकिन ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment