आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोलपुर गांव निवासी एक 42 वर्षीय अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोलपुर गांव निवासी मृत श्याम सुदंर पुत्र स्व.तिलक धारी रविवार की शाम को तमसा नदी किनारे गया हुआ था कि तभी संदिग्ध परिस्थितियों में वह नदी में डूब गया जिससें उसकी मौत हो गई। काफी देर हो गया तो परिजन परेशान हो गए कि श्याम सुंदर घर नही पहुंचा। लोगो ने काफी खोजबीन किया। जब उतराया हुआ शव ग्रामीणों ने देखा तो घटना की सूचना परिजन सहित पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र एक पुत्री है वह कृषि कार्य करता था।
Blogger Comment
Facebook Comment