.

मालटारी : सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन पर बैठे छात्र नेता,प्राचार्य के आश्वासन पर समाप्त हुआ

सगड़ी/आजमगढ़: श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र नेताआें ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को 11:00 बजे विद्यालय गेट के सामने क्रमिक अनशन पर बैठ गए। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र 7 सूत्री मांगों को लेकर जिसमें कॉलेज कैंपस एवं सभी कक्षाओं की सफाई हो,पुस्तकालय में चार पंखों की मरम्मत एवं जितने भी कक्षाएं व कामन रूम के सभी पंखों की मरम्मत की जाए,छात्राआें को बैठने के लिए कामरूप की व्यवस्था की जाए,पुस्तकालय में नई पुस्तकें मंगवाई जाए आदि मांगों को लेकर छात्र नेता क्रमिक अनशन पर बैठ गए। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.राम अवध सिंह के अवकाश पर होने पर इंचार्ज प्राचार्य डॉक्टर अब्दुल रशीद एवं डॉक्टर अखिलेश चंद्र और जीयनपुर कोतवाली के एसआई उमेश कुमार द्वारा विद्यालय के प्राचार्य डा.राम अवध सिंह यादव से दूरभाष द्वारा छात्रों की बात कराई गई इसके बाद सुबह 11:00 बजे से चल रहा क्रमिक अनशन शाम 4:15 बजे समाप्त हो गया। इस मौके पर छात्र नेता अंजेश यादव,प्रवीण यादव, देवेंद्र यादव,विजय नारायण यादव,विनय कुमार,सुरेंद्र यादव,वृंदापति कुंवर,सुनील यादव ,आदि छात्र-छात्राएं क्रमिक अनशन पर बैठे थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment