.

पितृ विसर्जन :: तमसा तट पर लोगों ने पिण्ड दान कर पित्तरों को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़: पित्तरों और पूर्वजों के पूजन व तर्पण के अवसर पितृ पक्ष के अन्तिम दिन में सोमवार को लोगों ने तमसा तट पर स्थित गौरीशंकर घाट पर अपने पितरों को तिलांजलि दी और पिण्डदान किया। अपने अपने पितरों की प्रसन्नता के लिए पितृ पक्ष में लोगों द्वारा जलांजलि, तिलांजलि व पिण्डदान कर उनका तर्पण आदि कार्य विधि विधान से किया जाता है। नगर के गौरीशंकर घाट पर सुबह से ही पितरों के तर्पण आदि कार्य हेतु लोगों की भीड़ पूजन सामग्रियों व पंड़ितों के साथ उपस्थित रही । इस दौरान नदी में स्नान ध्यान कर लोगों ने अपने पूर्वजों को तिलांजलि देने के के साथ ही पिण्डदान किया और उनकी प्रसन्नता के साथ अपने परिवार की मंगल कामना भी की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment