लोकतंत्र में वोट की ताकत ही सबसे बड़ी ताकत होती है-नीलम सोनकर सांसद , लालगंज लालगंज/आजमगढ़: स्थानीय विकास खण्ड के वालीपुर गॉव में रविवार को रिटायर्ड शिक्षक अरुण शुक्ला के आवास पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग दिल्ली के जेई एके शुक्ला की पहल व देखरेख में ग्रामीण समस्या व जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जन प्रतिनिधि सहित तहसील प्रशासन पुलिस प्रशासन तथा कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जनता की समस्या सुनी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर का लोगो ने भव्य रूप से स्वागत किया और सांसद ने स्वागत कर्ताआें व उपस्थित जन का हाथजोड़ अभिवादन किया। चौपाल को संबोधित करते हुए सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है वह इसे अविलंब दुरुस्त करा लें क्योंकि लोकतंत्र में वोट की ताकत ही सबसे बड़ी ताकत होती है। चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली तथा सड़क की समस्या उठाई, इस पर सांसद नीलम ने कहा एक्सईएन से वार्ता की गयी है। गोसाईगंज से वालीपुर तक की सड़क शीघ्र अतिशीघ्र गड्ढा मुक्त की जाएगी। जबकि बिजली विभाग से कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। चौपाल में पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ऋषि कांत राय ने कहा कि 2014 में सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार गठित हुई थी और यह बिना भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा आयुष्मान योजना के अंतर्गत 5 लाख का इलाज बिना पैसे के मिलेगी वर्तमान सरकार की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। 2012 की जनगणना के अनुसार गांव में 216 लोगों के शौचालय बनवाए जाने थे जिसमें 76 शौचालय बनवाए गए। आर्थिक गणना के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत 5 लोगों की सूची गई थी किंतु जांच में सभी बाहरी गांव के लोग पाए गए जिससे आवास का लाभ किसी को नहीं मिल सका। फिर से सर्वे में 72 पात्र पाए गए हैं तथा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर कोतवाल अखिलेश कुमार मिश्र, नायब तंहसील अरुण कुमार यादव,एडीओ पंचायत वीरेंद्र लाल श्रीवास्तव,राम नयन सिंह, अजय शुक्ला बबलू, पिन्टू सिंह,डीडीओ, विजय सोनकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment