बूढ़नपुर/आजमगढ़। क्षेत्र में दो दिवसीय प्रांतीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र जनशिक्षा समिति गोरक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम जीएसएसपीजी कालेज कोयलसा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में 10 जिलों के प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों में जिला आजमगढ़ के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्षन रहा। आयोजक कैलाश नारायण सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में आजमगढ़ की काजल राजभर ने जीत हासिल किया। वहीं जिले की सिम्पल ने 100 मीटर की दौड़ में जीत दर्ज की। 1500 मीटर की दौड़ में आजमगढ़ की प्रतिमा ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में आजमगढ़ की प्रतिक्षा ने जीत हासिल की। वहीं आजमगढ़ की पिंकी चैहान ने तेज चाल में 3000 मीटर में जीत दर्ज की। उंची कूद में आजमगढ़ की महिमा यादव ने जीत दर्ज की। लम्बी कूद में आजमगढ़ की शिल्पी यादव ने जीत दर्ज की। कुशीनगर के सिकन्दर साहनी 50 मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। सिद्धार्थनगर के आदर्श मिश्रा ने 100मीटर दौड़ में जीत दर्ज की। महाराजगंज के सिकंदर साहनी ने 200मीटर की दौड़ में जीत दर्ज की। बालक वर्ग में दौड़-कूद महाराजगंज के अख्तर अली ने गोलाक्षेपण, डिस्कस,जब्लिंग,उंचीकूद में जीत दर्ज की। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंचन सिंह विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे आयोजनो से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश निरीक्षक शिवाजी राय ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों की मानसिक व शारीरिक क्षमता का विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य जीएसएसपीजी कालेज कोयलसा •ागत सिंह ने कहा कि खेल से विश्वबन्धुत्व व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियो को उपजिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी ने बधाई दी और उन्हे प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन करने की जरूरत है। प्रधानाचार्य रामसागर मौर्या ने आये हुए खिलाड़ियो व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरिसेवक पाण्डेय,गिरीशदत्त पाण्डेय,सुबाष दूबे,दिनेश सिंह,राजेन्द्र सिंह,राधेश्याम सिंह सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment