लालगंज/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना तिराहे पर रविवार की रात लगभग 11 बजे भाग रही पिकअप को चौकी इंचार्ज पल्हना ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन में 4 मुलजिमों के साथ पल्हना चौकी इंचार्ज ने दो गोवंश पशुओं को भी मृतावस्था मे बरामद किया। जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज पल्हना राम प्रसाद बिंद मय हमराहियों के पल्हना तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि मेहनगर की ओर से एक पिकअप तेज गति से आने लगी रोकने पर वह तरवां की ओर भागने लगी । शक के आधार पर पुलिस ने बाइक से उनका पीछा किया और आगे जाकर घेराबंदी कर पकड़ लिया। चालक व बैठे लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वाहन चालक का नाम कौशल कुमार पुत्र लाल धारी राम निवासी ग्राम रकैचा थाना तरवां,दूसरे का नाम सोनू चौहान पुत्र चंद्रिका निवासी आगापुर शहर कोतवाली,अरविंद मौर्य पुत्र राम लोचन मौर्य निवासी कुकडीपुर थाना चंदवक जिला जौनपुर जबकि चौथे ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र करमदेव ग्राम महुली थाना तरवां बताया। भागने का कारण पूछने पर उन्होंने पशु तस्करी की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वह आवारा घुमंतू गाय तथा बैल को लादकर प्रदेश की सीमा से बाहर ऊंचे दाम पर बेच देते हैं। चारों आरोपियों को सोमवार को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वालों में भैया लाल यादव तथा अखिलेश कुमार यादव चौकी इंचार्ज पल्हना राम प्रसाद बिंद के साथ मौजूद रहे। इस दौरान गाड़ी मे बरामद एक गाय और एक बैल मृत अवस्था में पाये गये।
Blogger Comment
Facebook Comment