.

केंद्र सरकार विदेशी,सामाजिक व आर्थिक मोर्चे पर पूर्णतया विफल है -दीपक मिश्र,समाजवादी सेकुलर मोर्चा


नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनने और हिन्दी को यूएनओ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं -दीपक मिश्र
वर्तमान सपा में समाजवाद, लोहियावाद क्या अब तो मुलायमवाद भी नहीं रहा है - हर्षवर्धन अग्रवाल
आजमगढ़: इंटरनेशल सोशलिस्ट काउंसिल के सचिव व समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार विदेशी,सामाजिक व आर्थिक मोर्चे पर पूर्णतया विफल है। नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनने और हिन्दी को यूएनओ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। केंद्र सरकार ने गत चार वर्षों में हम लोगों के आग्रहों के बावजूद भारत व हिन्दी के वैश्विक स मान के लिए सार्थक व वांछनीय पहल नहीं किया। उन्होंने सुषमा स्वराज पर विश्व हिन्दी सम्मलेन मेें झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दी के प्रति भारतीयों का प्रेम अपरिभाषित और शब्देतर है। विदेश मंत्री नेे मारीशस में झूठ बोलकर भारत का सर झुकाया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटानियो गुतेरस से भारत को स्थायी सदस्यता एवं हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग दोहरायी। भाजपा की हिन्दी की उपेक्षा का उत्तर हिन्दी पट्टी के सभी प्रांत विशेषकर उत्तर प्रदेश चुनाव में नकार कर देंगे। श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद व पंडित दीनदयाल के सांस्कृतिक सिद्घांतों से विमुख हो चुकी है। स्वदेशी की अवधारण की उपेक्षा की देन है कि आर्थिक विषमता घटने के बजाय बढ़ गयी है। अरबपतियों की सं या २४.८ प्रतिशत की दर से बढ़ रही है किंतु गरीबों, बेरोजगारों व वंचितों की सं या घटने का नाम नहीं ले रही है। देश के ऊपर ५२९.७ अरब डालर का कर्ज है। मानव विकास में भारत १२९ देशों और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से १४४ देशों से पीछेे है और हमारे प्रधानमंत्री चैंपियन आफ वर्ल्ड सम्मान लेकर पूरे देश को चिढ़ा रहे हैं। मोदी जैसे-जैसे मजबूत होते गये देश वैेसे-वैसे कमजोर होता गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद व लोहिया के रास्ते से भटक चुकी है। पहले सत्ता व अब स पत्ति के मद में चूर सपा नेताओं का रवैया दिन ब दिन नकारात्मक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा ही प्रतिबद्घ व प्रगतिशील समाजवाद का प्रतिनिधित्व करता है। जनता जानती है कि शिवपाल व सेकुलर मोर्चा ही सामप्रदायिक ताकतों को पराजित करने की शक्ति रखता है। श्री मिश्र ने कहा कि मोर्चा प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लडऩे के साथ ही प्रदेश के बाहर भी सा प्रदायिकता को सीधी चुनौती देगा। मोर्चा समाजवाद व सामाजिक सद्भाव को कमजोर नहीं होने देगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि पुलिस ने यदि रवैया नहीं बदला तो मुख्यालय का घेराव किया जायेगा। इस अवसर पर हर्षवर्धन अग्रवाल ने मीडिया के सामने समाजवादी पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा की वर्तमान सपा में समाजवाद, लोहियावाद क्या अब तो मुलायमवाद भी नहीं रहा है, हम अब अपने नेता शिवपाल यादव के साथ हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment