आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रवि शंकर छवि द्वारा जनपद जनपद भर में पुलिस द्वारा वांछित व वारंटियों की धर पकड़ का अभियान चला रखा है , साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति भंग की संभावना को देखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में 26 व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी किया गया।थाना मुबारकपुर में वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम थाना मुबारकपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 5713/16 धारा 323/504/506/427 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वारण्टी सुरेश पुत्र सहबली निवासी नरांव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को उ0नि0 रामकुमार यादव ने मय हमराहियान के दिनांक 10/10/2018 को गिरफ्तार किया । जनपद में चलाये जा रहे अवैध/नजायज/वस्तुओं/मादक पदार्थों के अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/18 धारा 8/20 NDPS Act से सम्बन्धित संदिग्ध व्यक्ति बेलाल पुत्र एहरार सा0 कासिमगंज हसनपुर बाग थाना बिलरियांगंज जनपद आजमगढ़ को उ0नि0 बृजेश सिंह मय हमराहियान के दिनांक 10/10/2018 को गिरफ्तार किया । वही थाना कन्धरापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 127/18 धारा 147/323/325/504 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त भीमा यादव पुत्र सत्यदेव यादव निवासी हरिहरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ को उ0नि0 संदीप यादव ने मय हमराहियान के दिनांक 10/10/2018 को गिरफ्तार किया । थाना महराज गंज में भी वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना महराजगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 203/18 धारा 376/506 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मिथिलेश पुत्र रवीन्द निवासी अराजी रघुनाथ तिवारी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को थाना प्रभारी उ0नि0 दिनेश पाठक ने मय हमराहियान के दिनांक 10/10/2018 को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थानों में शांति भंग की आशका को लेकर थाना कोतवाली, कन्धरापुर, सिधारी, जीयनपुर, महराजगंज, अहिरौला, दीदारगंज, सरायमीर, देवगांव मेहनगर तथा महेनाजपुर विभिन्न स्थानो से शान्ति भंग की सम्भावना रोकने हेतु 26 व्यक्तियों का चालान अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी न्यायालय किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment