शासन ने इस उपलब्धि पर पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण की प्रशंसा कीआजमगढ़ : पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, के समन्वय में संचालित शिकायत निवारण प्रणाली (आई0जी0आर0एस0) शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसामान्य द्वारा की जाने वाली समस्त शिकायतो के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फलस्वरुप परिक्षेत्र आजमगढ़ को माह सितम्बर 2018 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ श्री विजय भूषण के निर्देशन में लगातार सातवीं बार जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतो के निस्तारण में परिक्षेत्र आजमगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसे पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री विजय भूषण की उपलब्धि माना जा रहा है। शासन ने इस उपलब्धि पर पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री विजय भूषण की प्रशंसा की।
Blogger Comment
Facebook Comment