आजमगढ़ : शशांक श्रीवास्तव को भाजपा जिला आईटी विभाग प्रमुख व अतुल सिंह को लोकसभा का आईटी संयोजक बनाये जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व क्षेत्रीय प्रमुख आईटी विभाग मुरली मनोहर ने शशांक श्रीवास्तव को भाजपा आईटी विभाग आज़मगढ़ का जिला प्रमुख व अतुल सिंह को भाजपा आईटी विभाग का लोकसभा लालगंज संयोजक बनाया गया है। जिससे कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर है। सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र सहजानन्द राय व भाजयुमो के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शशांक श्रीवास्तव व अतुल सिंह का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर बधाई दिया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त जिला प्रमुख आईटी विभाग शशांक श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय प्रमुख आईटी विभाग मुरली मनोहर, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा सहजानन्द राय,जिलाध्यक्ष भाजपा आज़मगढ़ जयनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिले की जिम्मेदारी देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, भाजपा आईटी विभाग आज के दौर में ऑनलाइन तन्त्रो के माध्यम से लोकसभा चुनाव में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है, जिसमें आईटी सेंटर की स्थापना कर लोगो को जोड़ना, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, मॉनिटरिंग एन्ड रिपोर्टिंग , डाटा प्रबन्धन ,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित सभी प्रकार के तंत्र का उपयोग कर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने का कार्य करेगी । नवनियुक्त लोकसभा संयोजक अतुल सिंह ने कहा कि आईटी विभाग फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प, इंस्टाग्राम आदि पर सक्रिय होकर सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक ऑनलाइन पहुंचा कर उन्हें पार्टी के पक्ष में लाने का काम करेंगी, आज दौर ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा युवा सक्रिय रहते हैं, ऐसे में आईटी विभाग का रोल बहुत बड़ा रहेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजयुमो सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शशांक श्रीवास्तव पूर्व में भाजयुमो आईटी सेल के संयोजक व अतुल सिंह सहसंयोजक रह चुके है, भारतीय जनता पार्टी द्वारा इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व को बहुत बहुत धन्यवाद। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ऋषिकेश दुबे, क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्रा,पूर्व नगर संयोजक भाजपा विद्याधर श्रीवास्तव,रजनीश श्रीवास्तव, कुशल सिंह गौतम, मयंक कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह बंटी, आयुष अग्रवाल,शिवम तिवारी,रितेश सिंह,आशुतोष राय, राहुल सिंह, वरुण वर्मा, शिवम द्विवेदी, अंशु श्रीवास्तव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment