.

रानी की सराय:बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा,03 बाइक बरामद

रानी की सराय: आजमगढ़ : स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद किया है। गिरफ्तार वाहन चोर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। रानी की सराय थाना गेट पर पुलिस वाहन चेकिग कर रही थी की आजमगढ से आ रहे बाइक सवार युवक को संदेह होने पर जब रोकना चाहा तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। पूछताछ में युवक के पास से बाइक जहाँ चोरी की निकली तो पुलिस ने कडाई से पूछ ताछ किया। तो उसके निशानदेही पर घर में छिपा कर रखी दो और बाइक बरामद की गयी । एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया की गिरफ्तार बाइक चोर रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला का निवासी इरशाद अहमद पुत्र मुमताज है। इसने दो बाइक रानी की सराय कस्बें से छःमाह पूर्व चुराई थी जबकि एक अन्य बाइक के बारे में पता किया जा रहा है।एसओ ने बताया की इरशाद काफी शातिर किस्म का वाहन चोर है । उसपर मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अजय कुमार,राकेश मिश्र,अमित कुमार,जयप्रकाश मौजूद रहे । 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment