अमिलो :आजमगढ़ : मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी धौरहरा घाट के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो देवकली तारन गांव में कोहराम मच गया। इस हादसे में घायल हुई युवक की चचेरी बहन का इलाज जिले के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारण गांव निवासी रामाश्रय कुमार पुत्र राम अवध चचेरे भाई 20 वर्षीय ओम प्रकाश उर्फ रोहित पुत्र मोतीचंद को दवा दिलाकर गुरुवार की दोपहर को लगभग तीन बजे बाइक पर सवार होकर मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना बाजार से लौट रहा था। रास्ते में उसकी चचेरी बहन 23 वर्षीय चंद्रकला पुत्री श्याम नारायण उर्फ भोभल उसे मिली तो उसे भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों बाइक पर सवार होकर मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के धौरहराघाट पुल के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान एक टेंपो में बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक के पीछे बैठे चचेरा भाई ओमप्रकाश उर्फ रोहित व चचेरी बहन चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान रामाश्रय बाल-बाल बच गया। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने ओमप्रकाश उर्फ रोहित को मृत घोषित कर दिया। चंद्रकला की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ओमप्रकाश उर्फ रोहित के मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।
Blogger Comment
Facebook Comment