.

निजामाबाद : शौचालय के गड्ढे में मिला घड़ियाल, मची अफरा-तफरी,वन विभाग ने नदी में छोड़ा

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहादतपुर गांव में बन रहे शौचालय के गड्ढे में गुरुवार को एक घड़ियाल मिला। घड़ियाल देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को पकड़ कर उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया। पूरा दिन क्षेत्र में घड़ियाल का मिलना चर्चा का विषय बना रहा। निजामाबाद का सहादतपुर गांव तमसा नदी के किनारे बसा हुआ है। गुरुवार को दिन में तमसा नदी की धार में बहकर एक घड़ियाल गांव के पास पहुंचा गया। इसके बाद वह गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर बन रहे शौचालय के गढ्ढे में जाकर अाराम फरमा रहा था। दोपहर करीब दो बजे किसी की नजर आराम फरमा रहे घड़ियाल पर पड़ी और वह शोर मचाने लगा। घड़ियाल को देखने के लिए गांव व आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने तत्काल इसकी सूचना सामाजिक वानिकीय निदेशक सुधीर कुमार को दी। मौके पर वन दारोगा लक्ष्मी सोनकर व फारेस्ट गार्ड अशोक सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घड़ियाल को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने घड़ियाल का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment