आजमगढ़ : अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को अग्रसेन महिला महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान अग्रवाल समाज के 30 लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्वागत गीत अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा नमस्ते इंडिया सांग, भांगड़ा नृत्य, कठपुतली नृत्य, फ्यूजन डांस, गरबा डांस, कृष्ण और सुदामा का चरित चित्रण प्रस्तुत किया गया। इसे देख सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पूर्व बुधवार को शहर में महाराज अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शहर में आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर भाजपा के अखिलेश मिश्रा गुड्डू, एसपी ग्रामीण नरेंद्र सिंह , दुर्गा प्रसाद अस्थाना, डा. वेदप्रकाश, डा. सिद्धार्थ, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, संत प्रसाद अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment