.

जीयनपुर::बैंक से राइफल हुई चोरी, लॉकर खोलने का प्रयास,एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण

विधि विज्ञान प्रयोगशाला व डॉग स्क्वायड टीम ने पहुंच कर तलाशे सुराग 
सगड़ी/आजमगढ: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया स्टेट बैंक में बीती रात फील्ड अफसर के कमरे की दीवार के पिछले हिस्से में लगे एसी के ऊपर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने लाकर तोड़ने का प्रयास करते हुए चोरी का प्रयास किया पर किसी प्रकार की क्षति नहीं हो सकी। वही लाकर रूम में रखी गार्ड की राइफल चोर उठा ले गए । वहीं दूसरी तरफ अशोक साहनी पुत्र श्री राम साहनी ग्राम अजगरा मसरकी थाना रौनापार निवासी जो की फौज से रीतिरेद है और 2 साल से स्टेट बैंक हरैया पर गार्ड का कार्य कर रहा है प्रतिदिन की तरह गार्ड राइफल लाकर रूम में रख कर घर चला गया सुबह 8:30 बजे लगभग ग्रामीणों ने जब देखा कि स्टेट बैंक की खिड़की टूटी हुई है तो वहां पहुंचकर चोरी की आशंका होने पर उन्होंने स्टेट बैंक कार्यवाहक मैनेजर प्रिंस चौधरी को फोन कर चोरी होने की सूचना दी। लगभग 9:00 बजे पहुंचे शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी जिस पर जीयनपुर कोतवाली सहित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह सहित डाग स्क्वायड व विधि विज्ञान की टीम पहुंचकर घटनास्थल की जांच की । इस दौरान चोरी के समय बैंक का सीसी कैमरा बंद होने पर पुलिस अधीक्षक ने ब्रांच मैनेजर को फटकार लगाई और हिदायत दी कि सीसी कैमरा हमेशा चालू रखें एवं सायरन की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें । दूसरी तरफ उन्होंने जीयनपुर पुलिस को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करने के लिए आदेश दिया एवं एसओजी टीम को पूरे मामले की तह तक जाकर मामले की छानबीन कर खुलासा करने को कहा । इस संबंध में शाखा प्रबंधक द्वारा जीयनपुर कोतवाली को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ रात्रि में ठंड बढ़ने के कारण हर साल की भांति चोरी की घटनाओं शुकी रुआत हो चुकी है और पुलिस अभी भी गस्त करने से कतरा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment