.

बरदह : अलग मामलों में खेत मे काम करने गये दो लोगो की विषैले जंतु के काटने से मौत

ठेकमा: आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के दो गांवो में शुक्रवार की शाम धान के खेत में काम करने गए दो लोगों को संदिग्ध हाल में विषैले जंतु ने काट लिया जिसमें दोनों की बीती रात मौत हो गई , शनिवार की सुबह दोनों का शव थाने पर लाया गया जहाँ पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी आलोक राय 50 पुत्र स्वर्गीय रमेश राय शुक्रवार की शाम 5:30 बजे धान के खेत में घास निकालने गए थे कि किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया और वह घर आये तो किसी को कुछ नहीं बताया अचानक शाम को उन्हें दर्द होने लगा घर के लोग जब तक इलाज के लिए ले जाते इनकी मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया. इनके पास तीन लड़की एक लड़का है। जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। पत्नी तारा राय व माता मौजारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को शनिवार की सुबह दिया मौके पर पुलिस पहुंची और शव को लेकर थाने पर आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी घटना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी मोनू राजभर 25 पुत्र प्रभु राजभर शुक्रवार की शाम खेत मे धान काटने गए थे कि किसी विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया, इस पर वह घर आया और लोगों से बताया तो परिवार के लोग उसे नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए जहां कुछ आराम हुआ तो वापस लेकर घर आ गए। रात में अचानक पेट में तेज दर्द और चक्कर आने लगा जिसमें इसकी मौत हो गई। लोगों ने शनिवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक मोनू राजभर चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था बी ए सेकंड ईयर का छात्र था इसके मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं। पिता खेती बारी करता हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment