जिलाधिकारी के निर्देश पर निजामाबाद तहसीलदार ने की कार्यवाही,विरोध पर पुलिस बुलाई
आजमगढ़ : पिछले 25 सितंबर को अदरसपुर गांव में जिलाधिकारी शौचालय व स्वच्छता का स्थलीय निरीक्षण करने पंहुचे थे , उन्होंने प्रधान आदि लोगों से एक चक रोड की जानकारी ली तो पता चला की यह चक रोड नवीन प्रति की जमीन है जिस पर गांव के सोमेश्वर पुत्र बलिकरन, हरीश चंद्र पुत्र परसोत्तम , सति राम पुत्र पुरुषोत्तम यादव लगभग 35 - 40 वर्षों से चकरोड़ एवं नवीन परती की जमीन पर टीन शेड में गौशाला बना तथा पेड़ आदि लगा कर अवैध कब्जा किया हुआ है ।
जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है तो जिलाधिकारी ने उसी समय आश्वासन दिया कर उप जिला अधिकारी व तहसीलदार से बात कर इसका निस्तारण करवाएंगे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में एसडीएम निजामाबाद को फोन से अवगत कराते हुए कहा कि वहां टीम लगाकर पाईमाइश कराकर और चकरोड का निस्तारण करें। शनिवार को इसी के तहत एसडीएम निजामाबाद के निर्देशानुसार दो राजस्व निरीक्षक ,10 लेखपाल तथा जेसीबी को लेकर अमला मौके पर पंहुचा । पैमाइश के बाद जैसे ही कब्जा हटना शुरू हुआ कब्जा किए हुए औरतों की तरफ से इट व पत्थरबाजी होने लगी इस पर राजस्व कर्मियों ने तहसीलदार निजामाबाद को अवगत कराया जिस पर तहसीलदार निजामाबाद सर्वेश कुमार गौड़ ने थाना रानी की सराय को अवगत कराया और मौके पर पहुंचे। उधर थाना रानी की सराय से 100 नंबर की पुलिस व एस आई गिरजेश सिंह व अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और कब्जा हटवाया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश चौहान ,लेखपाल जगदीश प्रसाद, राजस्व निरीक्षक मुहम्मदपुर, यदुवंशी यादव ,राजस्व निरीक्षक गंभीरपुर ,ओम प्रकाश सिंह , लेखपाल सुभाष सिंह ,सुभाष भारद्वाज ,लालजी यादव, अतुल यादव, गजेंद्र भट्ट ,अशोक त्रिपाठी, उमेश यादव आदि लेखपाल उपस्थित थे।
जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती है तो जिलाधिकारी ने उसी समय आश्वासन दिया कर उप जिला अधिकारी व तहसीलदार से बात कर इसका निस्तारण करवाएंगे।


Blogger Comment
Facebook Comment