.

सहयोग सेवा समिति:देवी जागरण में मनमोहक झांकियो व गीतों पर झूमे श्रद्धालु


आजमगढ़ : सहयोग सेवा समिति अजमतपुर कोडर द्वारा नवरात्रि के अवसर पर माँ भगवती जागरण का भव्य आयोजन अतलस पोखरा स्थित काली मंदिर एटलस टैक पे हुआ। माता रानी के विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ जागरण आरम्भ हुआ । देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोग भक्तिरस में डूबे रहे। मनमोहक झांकियो व गायक गुड्डू राय , अमरजीत यादव, राजेश रंजन, लाडो मद्धेशिया ,पवन पांडेय,धर्मेन्द्र यादव के गीतों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ.पियूष सिंह यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जयसवाल , नगर पालिका अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय यादव, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा, एक्टर सुजीत अस्थाना , रमाकांत वर्मा, अजेन्द्र राय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह अनाड़ी ने किया। व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सुनील मौर्य, निल्लु मौर्य, साजन मौर्य व एस के.साउंड सर्विस की टीम ने संभाली। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment