आजमगढ़: शनिवार को भारत रक्षा दल परिवार के श्रीकांत यादव व अनिल विश्वकर्मा द्वारा जनपद के पल्हनी ब्लाक अंर्तगत ग्राम गेलवारा हरिजन बस्ती में संचालित प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया और जनपद के जिलाधिकारी से इस प्राथमिक विद्यालय को स्वच्छ व हरा-भरा रखने के लिए अनुरोध किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर विश्वकर्मा, दिनेश यादव, विजय गौतम, अजय विश्वकर्मा, विशाल गौतम, शिवानन्द सिंह, शौकत सुल्तान, अजीत पाल यादव, अनुपम यादव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment