आजमगढ़ : जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के गांव शंभूपुर में पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए । जानकारी के अनुसार शंभूपुर निवासी सुशील सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की गांव के ही कुछ लोगों से मुकदमेबाजी चल रही है। इस संबंध में गांव के उनके चचेरे भाई मनीष सिंह और कुछ अन्य लोग जेल भी गए थे। इसी मुकदमे के सिलसिले में सुशील सिंह के भाई अरविंद 20 सितंबर 2017 को अदालत गए थे। वहां से लौटते समय उनका अपहरण हुआ था। इसमें में भी मनीष सिंह समेत कुछ लोगों को जेल हो गई थी। एक माह पहले अरविंद ने थाने पहुंचकर मनीष सिंह और साथियों पर अपहरण करने और यातनाएं देने का आरोप लगाया था। इस मामले में आरोपी कुछ दिन पहले जेल से छूटे हैं। शुक्रवार रात गांव में काली स्थान पर रामायण हो रही थी। इसमें सुशील और मनीष सिंह मौजूद थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई फिर मनीष ने दो अन्य लोगों के साथ मिल कर शुशील उर्फ़ गुड्डू सिंह को को मारा पीटा फिर तमंचे से गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी होगी।
Blogger Comment
Facebook Comment