.

देवगांव : बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली,घायल,पैसों के लेनदेन का मामला

लालगंज/आजमगढ: देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे अपनी बहन के घर आए 40 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी महुआपार थाना मेहनाजपुर को खाना खाकर घर वापस जाते समय रास्ते में एक व्यक्ति ने गोली मार दिया। गोली उसके हाथ मे लगी है। आनंद सिंह का आरोप है कि उसके व गोपालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के बीच पैसे के लेन-देन का कुछ मामला है जिसके चलते शुक्रवार को शाम को आनंद सिंह अपने घर मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव से लगभग 4 बजे करिया गोपालपुर अपने बहनोई राकेश सिंह के यहा आए थे। शाम को ही उस व्यक्ति से मिलकर अपने पैसे के बारे में चर्चा भी की। आनंद सिंह का आरोप है कि करिया गोपालपुर गांव निवासी श्लोक यादव पुत्र साहब यादव निवासी करिया गोपालपुर गांव के मुख्य गेट पर अपने एक अन्य साथी के साथ पहले से घात लगा कर बैठे थे। रात को खाना खाकर बुलेट दो पहिया वाहन से जब वह घर जा रहा था तो उसी समय श्लोक यादव ने मुख्य गेटपर उसके ऊपर फायर झोंक दिया जो उसके दाहिने हाथ में लगी और वह जमीन पर गिर गये। घटना की जानकारी आनंद सिंह के प्रधान के घरवालों को हुई तब वह लोग घायल आनंद सिंह को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर के लिये रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल देवगांव अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायल आनंद सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगने की तहरीर हमें मिली है जिसके बाबत आरोपी श्लोक यादव एक अन्य अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है शीघ्र ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।   

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment