.

आजमगढ़:'प्लेनेट फैशन' व 'मान्यवर' एथिनिक फैशन शोरुम का सिविल लाईन में हुआ भव्य उद्घाटन

लूइस फिलिप,वैन हुसैन व एलन सोली ब्रांड्स के साथ ही 'मान्यवर' के शेरवानी, कुर्ता-पैजामा संग सभी परिधान उपलब्ध
जनता को ब्रांडेड कपड़ो की खरीद के लिए अब बाहरी जनपदों में नहीं जाना पडे़गा -पंकज अग्रवाल 
आजमगढ़: शुक्रवार को मार्बल पैलेस, सिविल लाईन स्थित ‘प्लेनेट फैशन व मान्यवर‘ शोरुम का विधिवत उद्घाटन श्री निगम चन्द अग्रवाल के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दी रेमण्ड शाॅप के प्रोपराइटर श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि नगर की जनता को ब्रांडेड कपड़ो की खरीद के लिए अब बाहरी जनपदों में नहीं जाना पडे़गा। दी रेमण्ड शाॅप में शर्ट पैन्ट एवं सूट के कपड़ों के साथ-साथ कलर प्लस, रेमण्ड पार्क एवेन्यू एवं पार्क जैसे प्रमुख ब्राडों के रेडिमेड कपडे़ व प्लानेट फैशन में लूइस फिलिप, वैन हुसैन व एलन सोली तथा मान्यवर के परम्परागत शेरवानी, कुर्ता-पैजामा के साथ ही विवाह सम्बधिंत सभी परिधान उपलब्ध है। इस मौके पर आगामी त्योहारों को देखते हुए ग्राहकों को आर्कषक स्कीम की भी सौगात दी जा रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि हम ग्राहकों को उचित मूल्य पर अच्छे कपड़े उपलब्ध करा सके। इस अवसर पर कमल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रतीक, अंकुर, सतीश जालान, गौरव अग्रवाल, पुरेन्द्र सिंह, अनिल सिंह के साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एन.वी. सिंह व नगर के सभ्भ्रान्त नागरिकगण उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment