.

जनपद स्तरीय किसान मेला, गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 15 अक्टूबर 2018 को

आजमगढ़ 13 अक्टूबर 2018 -- जनपद स्तरीय किसान मेला, गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन 15 अक्टूबर 2018 को सिधारी स्थित कृषि भवन के परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जनपद स्तरीय किसान मेला, गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी प्रातः 10ः00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम सोनकर माननीय सांसद लालगंज आजमगढ़ होंगी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी होंगे।
उक्त की जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक डॉ आर के मौर्य द्वारा बताया गया कि महिला किसान दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में महिला कृषकों की प्रमुखता से सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। आयोजन में कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, गन्ना ,बैंक तथा निजी क्षेत्र के उर्वरक, कीटनाशक ,कृषि यंत्र व बीज व्यवसाय से जुड़े कंपनियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहेगी ।
उन्होंने बताया कि गोष्ठी में रबी में किसानों के द्वारा फसलों में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की रणनीति व तकनीकी बिंदुओं को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विस्तार से बताया जाएगा। बीजों की बिक्री दर व अनुमन्य अनुदान प्रक्रिया के बारे में भी कृषकों को विभाग द्वारा पूरी जानकारी दी जाएगी। जनपद में जो कृषक पंजीयन कराने से अभी तक वंचित है उनके लिए भी नि शुल्क पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण कराने के लिए कृषकों को आधार कार्ड ,बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा खेत की खतौनी इत्यादि विवरण साथ लाना होगा। जो कृषक कृषि निवेश ,कृषि यंत्र तथा सिंचाई पाइप क्रय करना चाहेंगे उन्हें इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक किसान इस आयोजन में प्रतिभाग कर कृषि एवं समवर्गीय विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें भाग कर इस आयोजन का लाभ ले। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment