आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई का गठन नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त द्वारा किया गया। गुरूवार को प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि सुनील कुमार सिंह, मृगांक शेखर सिंहा, अतुल सेठ, शैलेन्द्र अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह व श्रीमती सुमन सिंह को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जूही श्रीवास्तव व विनीत सिंह रिशु को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती अंजली, अवनीश चतुर्वेदी, धर्मवीर चौहान, रजनीश राय, पंकज गुप्ता, शफकत रिजवी को नगर मंत्री, मयंक गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष व आलोक सिंह को नगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहाकि जिन कार्यकर्ताओं को नगर कमेटी की जिम्मेदारी सौपी गई है वह निष्ठा और लगन के साथ पार्टी को मजबूत बनाये। आगामी लोक सभा चुनाव में एक बार फिर देश में भाजपा का परचम लहराना है।
Blogger Comment
Facebook Comment