.

.

.

.
.

आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ0 प्र0 की:नई जिला कार्यकारिणी हुई घोषित

आजमगढ़: आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ0 प्र0  की बैठक सोमवार को सिधारी स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मी सिंह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सिंह, प्रदेश महामंत्री आशा बौद्ध मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीताजंलि मौर्या ने बताया कि सीमा यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटाकर उनके स्थान पर लक्ष्मी सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सुनीता सिंह को जिला मंत्री, कंचन राय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है साथ ही रत्नप्रिया को ब्लॉक पल्हनी का अध्यक्ष संगीता यादव उपाध्यक्ष व ममता निगम को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। 
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस नई कमेटी पर पूरा विश्वास है कि यह अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगी। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि हमें आंगनवाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है अपने हक की लड़ाई के लिए सभी तैयार रहें और एकजुट होकर संघर्ष करें।प्रदेश महामंत्री आशा बौद्ध ने कहा कि सरकार अगर बढ़े हुए मानदेय की घोषणा चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले नहीं करती है तो संगठन धरना व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
बैठक में शशि यादव मीरा प्रजापति, सुनीता भारती, उर्मिला, अफसरी, सुधा निगम, उषा, निर्मला आदि मौजूर रही। 
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment