.

.

.

.
.

स्टेनोग्राफर्स महासंघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन,सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को दी विदाई

आजमगढ़ 11 सितम्बर 2018-- उत्तर प्रदेश सरकार स्टेनोग्राफर्स महासंघ की जनपद इकाई, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश लाल एवं उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव  अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त क्रमशः दिनाॅंक 30.06.2018 एवं 31.08.2018 को सेवानिवृत्त हो गये थे। जिनका विदाई समारोह एवं नई कार्य कारिणी के गठन हेतु एक महत्त्वपूर्ण बैठक दिनांक 10.09.2018 को सायं 6.00 बजे से श्याम मैरेज हाल (आर0के0बी0के0 पेट्रोल पम्प के सामने वाराणसी रोड, सर्फुद्दीनपुर-आजमगढ़) में सम्पन्न हुई। जिनमें सर्वसम्मति से नई कार्य कारिणी के सदस्यों का चयन किया गया, जिसमें जय प्रकाश लाल (से0नि0), लो0नि0वि0 संरक्षक, महेन्द्र नाथ यादव, कृषि विभाग जनपद अध्यक्ष, अनिल कुमार सिंह, श्रम विभाग, जनपद सचिव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सिविल कोर्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कपिलदेव यादव, वन विभाग, उपाध्यक्ष, शिवकुमार विश्वकर्मा, कलेक्टेªट, संगठन मंत्री, संतोष कुमार यादव, स्वास्थ्य विभाग, कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार, अभियोजन विभाग, प्रचार मंत्री, सुधांशु भूषण ़िद्ववेदी, ग्रा0अभि0विभाग, सम्प्रेक्षक, राजेन्द्र प्रसाद, लो0नि0वि0, संयुक्त मंत्री, राम बचन यादव, शिक्षा विभाग, संयुक्त मंत्री, सारिका सिंह, कलेक्टेªट, संयुक्त मंत्री, विक्रम सिंह यादव, कृषि विभाग, संयुक्त मंत्री तथा रणधीर मौर्य, वाणिज्य कर विभाग, संयुक्त मंत्री, नई कार्य कारिणी के सदस्य शामिल हैं। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment