.

जीयनपुर :कहा सुनी के दौरान दादी को गोली मार पौत्र हुआ फरार,03 पर मुकदमा

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव में पहले से चल रहे भूमि विवाद में ट्यूबवेल से पानी ले जाने की बात पर हुई कहासुनी ने आग भड़का दी और पौत्र ने अपनी दादी को ही गोली मार दी। घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वृद्धा के देवर की तहरीर पर पुलिस ने पौत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही हमलावर के घर से बाइक भी कब्जे में ले लिया है। घटना शनिवार रात लगभग 09 बजे की है।
छत्तरपुर खुशहाल गांव निवासी खरभान यादव के दो पुत्र साधू यादव व दुखहरन यादव हैं। दुखहरन के पास कोई संतान न होने से उन्होंने अपने हिस्से की भूमि अपने बड़े भाई साधू की पत्नी भगवंती देवी के नाम बैनामा कर दिया है। भगवंती के तीन पुत्रों में बहादुर यादव उर्फ पप्पू, भुआल यादव अपनी मां के साथ रहते हैं। जबकि तीसरा पुत्र प्रभु यादव अपनी मां-पिता से अलग अपना परिवार लेकर रहता है। भगवंती के नाम बैनामा किए गए भूमि को लेकर प्रभु का अपनी मां व भाइयों से काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर उनमें कई बार मारपीट हुई थी और मुकदमा भी जीयनपुर कोतवाली में दर्ज हुआ था। शनिवार की रात को लगभग दस बजे भगवंती देवी अपने ट्यूबवेल से धान के खेत में पानी चला रही थी। परिजनों का कहना है कि इस बीच प्रभु यादव का पुत्र अमरेंदर भी अपने दो साथी के साथ आ गया। वह अपनी दादी भगवंती से अपने खेत में पहले पानी ले जाने की बात पर अड़ गया। इसी बात को लेकर दादी व पौत्र के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के दौरान पौत्र ने तमंचे से गोली चला दी । गोली भगवंती के कंधे को छीलते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग आते कि तब तक हमलावर वहां से भाग चुके थे। घायल भगवंती को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल वृद्धा के देवर दुखहरन ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। जीयनपुर कोतवाल देवानंद का कहना है कि देवर की तहरीर पर पौत्र अमरेंद्र समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों के फरार होने पर पुलिस ने उनके परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने घर पर खड़ी बाइक भी कब्जे में ले लिया है।


तमसा तीरे किया गया पौधरोपणआजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर खुशहाल गांव में शनिवार की रात लगभग नौ बजे भूमि को लेकर दादी और पौत्र के बीच विवाद हो गया। इस बीच फायरिंग में दादी के कंधे में गोली लग गई और वह लहूलुहान कर गिर पड़ी। पौत्र अपने साथियों सहित फरार हो गया। गोली लगने से घायल वृद्धा को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पुलिस ने पौत्र सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
छतरपुर खुशहाल गांव निवासिनी 65 वर्षीया भगवंती देवी पत्नी स्वर्गीय साधु यादव के पास तीन पुत्र हैं। दो पुत्र पप्पू और प्रभुनाथ परिवार सहित एक साथ रहते हैं। जबकि भगवंती देवी के तीसरे पुत्र भुवाल के परिवार के साथ रहती है। भगवंती का देवर दुखरन भी इसी के साथ रहता है। देवर दुखरन निसंतान है। 10 वर्ष पूर्व देवर ने अपनी भूमि भगवंती के नाम बैनामा कर दिया। बैनामे की भूमि को लेकर भगवंती से उसके दो पुत्रों से विवाद चला आ रहा है। शनिवार की रात लगभग नौ बजे प्रभुनाथ का पुत्र अमरेंद्र अपने दो साथियों के साथ घर पर पहुंचा और दादी भगवंती को बाहर बुला कर भूमि के बारे में पूछताछ करने लगा। तू-तू-मै-मै शुरू होने पर शोर शराबा सुन परिवार के अन्य सदस्य जब तक आते, तब तक गोली चल गई। गोली लगने से वृद्धा लहूलहुान हो कर गिर पड़ी और तड़पने लगी । परिजनों ने तत्काल प्राइवेट वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घर छोड़ कर हमलावर फरार हो चुके थे। कोतवाल देवानन्द ने बताया कि वृद्धा के देवर की तहरीर पर पौत्र अमरेंद्र व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment